मुज़फ्फरनगर दंगों से जुड़े 77 मामले यूपी सरकार ने कारण बताए बिना लिए वापस: रिपोर्ट
मुज़फ्फरनगर दंगा मामले में न्यायमित्र नियुक्त किए गए विजय हंसारिया द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी सरकार ने दंगों से जुड़े 77 मामले बगैर कारण बताए वापस ले लिए हैं। बकौल रिपोर्ट, इनमें से कई मामलों का संबंध डकैती जैसे अपराधों से है जिसमें उम्रकैद तक की सज़ा हो सकती है।