मुझ पर कोई कर्ज़ नहीं, न ही ज़मीन नीलाम हुई: राजस्थान में बीजेपी के पोस्टर में दिखा किसान
बीजेपी ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के तहत हाल ही में राज्यभर में पोस्टर लगाया जिसमें लिखा था, "19,000 से अधिक किसानों की ज़मीनें नीलाम...नहीं सहेगा राजस्थान।" पोस्टर में दिख रहे बुज़ुर्ग किसान ने इस दावे को गलत ठहराते हुए कहा, "मुझ पर कोई कर्ज़ नहीं है, न ही ज़मीन नीलाम हुई...(बिना पूछे) मेरी फोटो क्यों छापी? केस दर्ज कराऊंगा।"