मुझसे बहस कर रही हैं, रिटायर्ड शिक्षक का क्या हाल किया होगा?: यूपी की अफसर से स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी (यूपी) में एक रिटायर्ड शिक्षक के एरियर का भुगतान नहीं होने की शिकायत मिलने पर फोन पर महिला डीआईओएस को फटकार लगाई जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने डीआईओएस से कहा, "जब आप मुझसे 10 मिनट से बहस कर रही हैं तो आपने इस 72 साल के रिटायर्ड शिक्षक का क्या हाल किया होगा?"