मुझे 100% भरोसा है कि बीजेपी 300 सीटों के आसपास भी नहीं पहुंचेगी: शशि थरूर
लोकसभा चुनाव के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा है, "मुझे 100% भरोसा है कि बीजेपी 300 सीटों के आसपास भी नहीं पहुंच पाएगी।" उन्होंने कहा, "बीजेपी लोकसभा चुनाव में अपना बहुमत खोने जा रही है।" गौरतलब है कि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।