मुझे 2017 में पता चला कि हमारी महिला क्रिकेट टीम भी है, इसे लेकर शर्मिंदगी है: तापसी
ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने 'फिल्मफेयर' को बताया है, "मुझे 2017 में पता चला कि हमारी एक महिला क्रिकेट टीम भी है...मुझे इसे लेकर शर्मिंदगी है।" आगामी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' में क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाने वालीं तापसी ने कहा, "उनका (मिताली का) एक बयान...पढ़ने के बाद मुझे पता चला कि...वह हमारी महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हैं।"