मुझे अच्छा, बुरा, चालाक, हर तरह के शख्स का किरदार निभाना है: शाहरुख खान
ऐक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भविष्य की फिल्मों में अपनी पसंद को लेकर कहा है, "मुझे सब करना है। अच्छा, बुरा, चालाक, खुश, प्यारा व लड़ने वाले शख्स का किरदार निभाना है।" शाहरुख ने कहा, "यह वर्ष बहुत दिलचस्प है क्योंकि मैंने एक ऐक्शन फिल्म (पठान) की है जो मैं 31-वर्ष पहले करने आया था।"