मुझे अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं है, लगता है कि मैं और बेहतर कर सकता था: अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि उन्हें रिलीज़ के कुछ महीनों बाद अपनी फिल्में देखना पसंद नहीं है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह और बेहतर कर सकते थे। 'आरआरआर' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नज़र आए अजय ने कहा कि उन्होंने दोनों फिल्में नहीं देखी हैं। बकौल अजय, "मुझे...लगता है मैंने बहुत खराब...काम किया होगा और मुझे...यह नहीं देखना...चाहिए।"