मुझे अपने देश की एक मुट्ठी मिट्टी लेने का भी वक्त नहीं मिला: भारत आईं अफगान सांसद
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद काबुल से भारत आईं अफगान सांसद अनारकली कौर होनरयार ने कहा है, "मुझे अपने देश की एक मुट्ठी मिट्टी लेने का भी वक्त नहीं मिला।" उन्होंने आगे कहा कि उनकी बीमार मां वापस काबुल जाना चाहती हैं। कौर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं उन्हें क्या बोलूं।"