मुझे आज़ाद और मज़बूत समझा जाता है, खुद को ऐसे नहीं देखती: तलाक व ट्रोलिंग झेलने पर समांथा
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने तलाक और ट्रोलिंग झेलने पर कहा, "मुझे आज़ाद व मज़बूत महिला के रूप में परिभाषित किया जाता है।" उन्होंने कहा, "खुद को ऐसे नहीं देखती। मैं जीवन के उस बुरे समय को देखती हूं जब बिस्तर से बाहर नहीं निकलती थी और रोती रहती थी।" बकौल समांथा, वह कमज़ोर हैं और बेहतर होना चाहती हैं।