मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी: पद्मश्री के लिए नाम के एलान के बाद बिहार की सुभद्रा देवी
मधुबनी (बिहार) निवासी मिथिला कलाकार सुभद्रा देवी ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए उनके नाम के एलान के बाद कहा, "बहुत अच्छा लगा, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।" वहीं, उन्होंने इसके लिए भारत सरकार व अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि सुभद्रा देवी को पेपरमेशी कला के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।