मुझे एक घर तोड़ने वाली और साइको इंसान के रोल में स्टीरियोटाइप किया गया: कल्कि केकलां
अभिनेत्री कल्कि केकलां ने अपने पॉडकास्ट में बताया है कि उन्हें घर तोड़ने वाली या काम बिगाड़ने वाली लड़की के किरदारों में स्टीरियोटाइप किया गया जिसको लेकर उन्हें निराशा होती है। उन्होंने कहा, "एक बार एक निर्देशक ने मुझसे एक रोल के लिए संपर्क कर कहा था कि...'आपको यह भूमिका पसंद आएगी क्योंकि यह एक साइको के बारे में है'।"