मुझे एक्ज़िमा है, अपनी त्वचा को लेकर असुरक्षित महसूस करता था: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य
अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने कहा है कि वह फिल्म 'द आर्चीज़' के सेट पर अपनी स्किन को लेकर असुरक्षित महसूस करते थे। एक्ज़िमा से पीड़ित होने का खुलासा करते हुए अगस्त्य ने कहा, "यह सबसे बुरी चीज़ है...खासकर तब जब आपको स्क्रीन पर आना हो।" एक्ज़िमा के चलते त्वचा में खुजली, लालपन व जलन होती है।