मुझे कई कलाकारों वाली फिल्में करना पसंद है, ये बेहतर प्रदर्शन करती हैं: ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें कई कलाकारों वाली फिल्में करना पसंद है और ये बेहतर प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा, "जब भी मैंने...दो अभिनेताओं वाली या...कई कलाकारों वाली फिल्में की हैं...मेरा अनुभव...बेहतर और मज़ेदार रहा है।" बकौल ऋतिक, इनसे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है क्योंकि आपको शानदार अभिनय देखने को मिलता है।