मुझे कल तक पता नहीं था: बीजेपी में शामिल होने को लेकर अभिनेता शेखर सुमन
अभिनेता शेखर सुमन ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा है, "मुझे कल तक पता नहीं था कि मैं यहां बैठूंगा।" उन्होंने कहा, "जीवन में बहुत सी चीज़ें होती हैं। कभी-कभी आप नहीं जानते कि आपको क्या करना है...आपको ऊपर से निर्देश मिलता है और आप उसका पालन करते हैं। मैं सिर्फ देश के बारे में सोच रहा हूं।"