मुझे किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कि मैं कैसा खिलाड़ी हूं: आलोचनाओं पर विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी आलोचनाओं पर कहा है, "मुझे पता है कि मैं मैदान पर क्या कर सकता हूं। मुझे किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है कि मैं कैसा खिलाड़ी हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने कभी किसी से नहीं पूछा कि मैच कैसे जिताना है...मैंने इतने सारे मैच ऐसे ही नहीं जीते हैं।"