मुझे किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया: बीजेपी के नोटिस के जवाब में जयंत सिन्हा
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने 'पार्टी के कार्यों में रुचि न लेने' और 'वोट न देने' पर बीजेपी के नोटिस के जवाब में लिखा है कि उन्होंने पोस्टल बैलेट प्रक्रिया से लोकसभा चुनाव में वोट किया। बकौल सिन्हा, लोकसभा चुनाव में सहभागिता न करने की उनकी घोषणा के बाद उन्हें पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया।