मुझे कॉमेडियन के तौर पर टाइपकास्ट किया गया लेकिन कोई अफसोस नहीं है: ऐक्टर देवेन भोजानी
'जो जीता वही सिकंदर' समेत कई फिल्मों और टीवी शोज़ में काम कर चुके देवेन भोजानी ने कहा है कि उन्हें अक्सर टाइपकास्ट किया जाता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं बहुमुखी प्रतिभा वाला ऐक्टर हूं...मैंने कॉमेडी के अलावा भी काफी काम किया है...मुझे कॉमेडियन के तौर पर टाइपकास्ट किया गया है लेकिन मुझे कोई अफसोस नहीं है।"