मुझे कोविड-19 होने पर पीएम मोदी ने कॉल किया था, वैद्य से दवा दिलवाई थी: सीजेआई चंद्रचूड़
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम में कहा है कि जब उन्हें गंभीर कोविड-19 हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कॉल किया था और बतौर आयुष सचिव कार्यरत एक वैद्य से दवा दिलवाई थी। उन्होंने कहा कि दूसरी और तीसरी बार कोविड-19 होने पर उन्होंने ऐलोपैथिक दवाएं नहीं लीं और आयुर्वेदिक दवाएं लेकर तेज़ी से ठीक हुए थे।