'मुझे गोली मत मारो' लिखी तख्ती लेकर यूपी में सरेंडर करने पहुंचा लूटपाट का वॉन्टेड अपराधी
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में फरवरी में परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे छात्र से बंदूक की नोक पर लूटपाट करने के मामले में वांछित अंकित वर्मा नामक एक आरोपी मंगलवार को हाथों में तख्ती लेकर थाने पहुंचा। तख्ती पर लिखा था, "आत्मसमर्पण करने आया हूंं, मुझे गोली मत मारो।" अंकित पर पुलिस ने ₹20,000 इनाम घोषित किया था।