मैं दुबला हूं, मुझे चीज़ें ठंडी लगती हैं: दुनिया की सबसे बड़ी एयर-कंडीशनिंग कंपनी के सीईओ
दुनिया की सबसे बड़ी एयर कंडीशनिंग कंपनी डाइकिन के 73-वर्षीय सीईओ मसानोरी तोगावा ने एयर कंडीशनिंग के अपने पर्सनल उपयोग को लेकर कहा हैं, "मुझे चीज़ें ठंडी लगती हैं; मैं दुबला हूं...मेरी पर्याप्त मांसपेशियां नहीं है!" उन्होंने ब्लूमबर्ग से कहा, "लेकिन...हम ओसाका में रहते हैं जो गर्मियों में बेहद गर्म होता है। एयर कंडीशनिंग के बिना...वहां ज़िंदा नहीं रह सकते।"