मुझे जेल भेजा गया तो गहलोत का भी वही हाल होगा जो वसुंधरा का हुआ था: राजेंद्र गुढ़ा
राजस्थान मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हें फर्ज़ी मुकदमों में फंसाकर जेल में डालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जेल भेजा गया तो गहलोत का भी वही हाल होगा जो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हुआ था। बकौल गुढ़ा, उनकी गिरफ्तारी पर गहलोत के 'समाचार समाप्त' हो जाएंगे।