मुझे डर था कि ऐसा ही होगा: पंड्या के चोट के कारण वनडे विश्व कप से बाहर होने पर हर्षा भोगले
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या के चोट के कारण वनडे विश्व कप 2023 से बाहर होने पर 'X' पर लिखा है, "मुझे डर था कि ऐसा ही होगा। पंड्या का बाहर जाना टीम के लिए नुकसानदायक है।" उन्होंने लिखा, "भारत की मौजूदा टीम अच्छा खेल रही है और इस टीम को बरकरार रखना होगा।"