मुझे डर है कि पाक टी20 विश्व कप 2022 के पहले ही राउंड में बाहर हो सकता है: शोएब अख्तर
इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ में पाकिस्तान की 4-3 से हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने कहा, "मुझे डर है कि...यह पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप 2022 के पहले ही राउंड में बाहर हो सकती है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का मिडल ऑर्डर अच्छा नहीं है...अगर ओपनर परफॉर्म न करे तो मिडल ऑर्डर दबाव में आ जाता है।"