मुझे डिप्रेशन जैसे अमेरिकी टर्म्स समझ में नहीं आते, मैं एक किसान हूं: कपिल देव
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें डिप्रेशन और दबाव जैसे 'अमेरिकी टर्म्स' समझ में नहीं आते। उन्होंने कहा, "मैं एक किसान हूं और हम खेलते हैं...क्योंकि हम खेल का आनंद लेते हैं...खेल का आनंद लेते समय दबाव नहीं हो सकता है। अगर क्रिकेटर दबाव महसूस करते हैं...तो उन्हें नहीं खेलना चाहिए।"