मुझे 'तारक मेहता..' मिलना मेरे पिता को मज़ाक लगा था: 'सोनू' का रोल निभाने वालीं ऐक्ट्रेस पलक
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू के किरदार से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू करने वालीं पलक सिधवानी ने ईटाइम्स को बताया है कि उन्होंने इसके ऑडिशन के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था। बकौल पलक, "कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय...पिता को लगा...मुझे प्रोडक्शन हाउस में नौकरी मिली है...सच्चाई बताने पर उन्हें मज़ाक लगा...उन्होंने मेरा विश्वास नहीं किया।"