मुझे नहीं पता कि शैलेश लोढ़ा शो छोड़ रहे हैं: 'तारक मेहता...' के निर्माता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के निर्माता असित मोदी ने तारक मेहता का किरदार निभाने वाले ऐक्टर शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सभी ऐक्टर्स 10 सालों से काम कर रहे हैं और उन्हें नहीं पता कि शैलेश शो छोड़ रहे हैं। बकौल असित, ऐसा कुछ हुआ तो वह ज़रूर बताएंगे।