मुझे नहीं पता था कि ऐलेक्स कैरी 98* रन पर थे: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विनिंग रन बनाने पर कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान विनिंग रन बनाने पर कहा है, "मुझे नहीं पता था कि कैरी 98 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे।" उन्होंने कहा, "मैच में सभी नर्वस थे लेकिन यह जीत अद्भुत थी।" मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को 3 विकेट से हराया।