मुझे नहीं पता था कि सूर्यकुमार यादव इस तरह से खेल सकते हैं: ए.बी. डीविलियर्स
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ ए.बी. डीविलियर्स ने भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के बारे में बात करते हुए कहा है, "मुझे नहीं पता था कि सूर्यकुमार इस तरह से खेल सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने उन्हें पहली बार खेलते देखा था...तब वह बहुत कंज़र्वेटिव दिखे थे, तब उन्होंने कुछ ज़्यादा करने की कोशिश नहीं की थी।"