मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा: परमाणु युद्ध की आशंका पर रूसी विदेश मंत्री
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 'यूक्रेन में जारी संघर्ष क्या एक परमाणु युद्ध में तब्दील होगा' सवाल पर कहा है, "मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा।" इससे पहले लावरोव ने कहा था, "मैं यह बताना चाहता हूं कि परमाणु युद्ध का खयाल सीधे-सीधे पश्चिमी देशों के नेताओं के दिमाग की उपज है, ना कि हमारे।"