मुझे नाक की सर्जरी करवाने की सलाह दी गई थी, इसे ना मानकर खुश हूं: ऐक्ट्रेस यामी गौतम
अभिनेत्री यामी गौतम ने एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में कहा, "मुझे नाक की सर्जरी करवाने की सलाह दी गई थी।" उन्होंने आगे कहा कि वह इस सलाह को ना मानकर बहुत खुश हैं। बकौल यामी, किसी दूसरे की सलाह पर लुक्स में बदलाव करना सही नहीं है, यह व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए।