मुझे निजी तौर पर लगता है कि वनडे क्रिकेट धीरे-धीरे खत्म हो रहा है: उस्मान ख्वाजा
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने कहा है कि उन्हें निजी तौर पर लगता है कि वनडे क्रिकेट धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है तीनों प्रारूपों में यह (वनडे क्रिकेट) शायद सबसे नीचे आएगा।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, अभी विश्व कप है जिसे देखना सुखद है लेकिन उसके अलावा...मैं वनडे क्रिकेट देखना पसंद नहीं करूंगा।"