मुझे निराशा है कि मैं जीत नहीं सका: तिरुवनंतपुरम में हारने पर राजीव चंद्रशेखर
केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से हारने के बाद केंद्रीय मंत्री व बीजेपी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे निराशा है कि मैं जीत नहीं सका, हमने कड़ी मेहनत की...बहुत सकारात्मक अभियान चलाया, तिरुवनंतपुरम के लोगों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता दृढ़ है।" ताज़ा रुझानों में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस नेता शशि थरूर आगे चल रहे हैं।