मुझे पता था कि मेरी तुलना मां से की जाएगी: छोटे पर्दे पर काम न करने को लेकर पलक तिवारी
अभिनेत्री पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनका छोटे पर्दे पर काम करने का मन नहीं था। उन्होंने कहा, "पता था कि मुझे फिल्में करनी हैं। मां (अभिनेत्री श्वेता तिवारी) ने इतने वर्षों तक टीवी पर इतना सारा काम किया कि मुझे नहीं लगता...मेरे लिए कुछ बचा है। (टीवी करने पर) उनसे तुलना होना भी लाज़िमी है।"