मुझे पब्लिसिटी के लिए किसी ऐक्ट्रेस से अफेयर करने को कहा गया था: 'तुम बिन' फेम हिमांशु
अभिनेता से निर्देशक बने हिमांशु मलिक ने एनबीटी को बताया है कि 'तुम बिन' के बाद एक बहुत बड़े मैगज़ीन पब्लिकेशन ने उन्हें पब्लिसिटी के लिए किसी नई ऐक्ट्रेस के साथ अफेयर करने की सलाह दी थी। बकौल हिमांशु, "उन्होंने बोला कि...इससे अच्छी स्टोरी बनती है...हम 1-2 कैंडिडेट से बात कर लेंगे...गोवा में...कमरा दिला देंगे। आप...जाइए...यहां हम एक्सपोज़ कर देंगे।"