मुझे पीड़ित से आरोपी बनाने की कोशिश हो रही है: बिधूड़ी की टिप्पणी मामले में दानिश अली
बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में अपशब्द कहे जाने के मामले में बीएसपी सांसद दानिश अली ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। बकौल दानिश, मामले में उन्हें आरोपी बनाने की कोशिश हो रही है जबकि वह पीड़ित हैं। दानिश ने उस दिन की कार्यवाही की फुटेज निकलवाकर सदस्यों के बीच प्रसारित करने का निवेदन किया है।