मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैंने शर्ट बदली और आगे बढ़ गया: स्याही फेंके जाने पर पाटिल
डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर और ज्योतिबा फुले पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पुणे (महाराष्ट्र) में अपने ऊपर स्याही फेंके जाने पर प्रदेश के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, "स्याही फेंकने से कुछ नहीं होगा, मैंने शर्ट बदली और आगे बढ़ गया।" इस घटना में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।