मुझे फेक एनकाउंटर में मार सकती है यूपी पुलिस: सुप्रीम कोर्ट से अतीक अहमद

अहमदाबाद की जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा मांगकर कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उनकी रिमांड मांगकर उन्हें फेक एनकाउंटर में मार सकती है। अतीक ने याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा' बयान का ज़िक्र किया। बकौल अतीक, उनका उमेश पाल हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है।

Load More