मुझे बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है: कंगना रनौत को पद्मश्री मिलने पर बहन रंगोली
अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री सम्मान मिलने पर उनकी बहन रंगोली चंदेल ने इंस्टाग्राम पर कंगना और उनकी टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मेरी बहन कंगना...मैं बेहद खुशनसीब हूं...जो यह कह रही हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इतनी खुश और गौरवान्वित हूं कि इसे समझाने के लिए...शब्द कम पड़ रहे हैं...मां अंबिका आप पर...अपनी कृपा बनाए रखे।"