मुझे बुरा लगा क्योंकि उनके पास पाक झंडा नहीं था: अरशद के साथ वायरल तस्वीर पर नीरज चोपड़ा
वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने रजत पदक विजेता पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को साथ बुलाकर तस्वीर खिंचवाने पर कहा है कि उन्हें बुरा लगा क्योंकि नदीम के पास पाकिस्तानी झंडा नहीं था। नीरज ने आगे कहा, "झंडा न होने पर अरशद भी दुखी थे लेकिन उन्हें बाद में झंडा मिल गया था।"