मुझे ब्रेस्ट इम्प्लांट व बोटॉक्स करवाने को कहा गया था; मुझे गुस्सा आता था: राधिका आप्टे
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने खुलासा किया है कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं तब उन्हें अपने शरीर में कई बदलाव करवाने को कहा गया था। उन्होंने कहा, "पहली मुलाकात में…मुझे अपनी नाक में बदलाव करवाने को कहा गया…दूसरी में...ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने को कहा गया था...फिर मुझे बोटॉक्स कराने की सलाह दी गई।" बकौल राधिका, "मुझे गुस्सा आता था।"