मुझे भारतीय शेयर बाज़ार पर भरोसा है: सेबी प्रमुख के 'बुलबुला फूटेगा' वाले बयान पर सीतारमण
सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के बयान 'बुलबुला फूटेगा' को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि उन्हें भारतीय शेयर बाज़ार पर भरोसा है। उन्होंने कहा, "वैश्विक स्तर पर उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय शेयर बाज़ार की स्थिति मज़बूत बनी हुई है।" दरअसल, बुच ने स्मॉल और मिडकैप स्टॉक्स के बढ़े हुए मूल्यांकन पर चिंता जताई थी।