मुझे भी बताओ कहां है?: मुंबई में 'बड़ा बंगला' और 'लग्ज़री गाड़ी' होने की खबरों पर दिलीप जोशी
ऐक्टर दिलीप जोशी ने उन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें दावा किया गया था कि मुंबई में उनके पास बड़ा बंगला और लग्ज़री गाड़ी है। उन्होंने कहा, "लोग ध्यान खींचने के लिए कुछ भी लिख देते हैं, अपने मन से बातें बनाते हैं कि मेरे पास ऑडी क्यू7 है...मुझे भी बताओ यार कहां है? मैं भी चलाऊं उसको।"