मुझे मां तो बनना है लेकिन अभी नहीं: एग्स फ्रीज़ करवाने पर नेहा पेंडसे
टीवी अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं वैसी लड़की थी जो कभी मां नहीं बनना चाहती थी लेकिन शादी के बाद मेरे अंदर कुछ बदलाव आए।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने इसको लेकर अपने पति से बात की। मैं मां बनना चाहती हूं लेकिन अभी नहीं।" बकौल नेहा, उन्होंने इसीलिए अपने एग्स फ्रीज़ करवा लिए हैं।