मुझे मार दो, किस्सा ही खत्म हो जाएगा: मीडिया के सामने बेहोश होते हुए स्वप्ना सुरेश
केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश शनिवार को मीडिया से भावुक होकर बातचीत करने के दौरान बेहोश हो गई थीं और उन्होंने कहा, "मुझे मार दो, किस्सा ही खत्म हो जाएगा।" इससे पहले उनके वकील के खिलाफ पुलिस ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला फेसबुक पोस्ट करने को लेकर केस दर्ज किया था।