मुझे मारना चाहते हैं: उमेश हत्या मामले में पेशी के लिए गुजरात से यूपी ले जाए जाने पर अतीक
गैंगस्टर व पूर्व सांसद अतीक अहमद ने उमेश पाल की हत्या मामले में पेशी के लिए गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जाए जाने पर कहा है, ''इनकी नीयत सही नहीं है...ये मुझे मारना चाहते हैं।'' अतीक ने कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उसकी पेशी हो सकती थी लेकिन उसे परेशान किया जा रहा है।