मुझे मेंटल हेल्थ का कोविड-19 हुआ था, हर दिन दुआ करता था कि मर जाऊं: हनी सिंह
रैपर हनी सिंह ने अपनी मानसिक बीमारी पर 'ब्रूट इंडिया' से कहा है, "भाई मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है जिसके कई लक्षण हैं। ऐंग्ज़ायटी-डिप्रेशन कुछ नहीं है, इसके बहुत सारे रंग हैं। मुझे मेंटल हेल्थ का कोविड-19 हुआ था।" उन्होंने कहा, "ऐसा मेरे दुश्मन के साथ भी ना हो। मैं हर दिन-हर रात दुआ करता था कि मर जाऊं।"