मुझे मेरे लुक से परे नहीं देखा गया, अच्छा दिखना कभी-कभी आपके खिलाफ काम करता है: डीनो
अभिनेता डीनो मोरिया ने कहा है कि उन्हें लोगों ने कभी उनके लुक से परे नहीं देखा है। बकौल ऐक्टर, "बॉलीवुड में कभी-कभी अच्छा दिखना...आपके खिलाफ काम करता है। निर्देशक मुझे अलग तरह से नहीं देखते...फीडबैक मिलता है कि आप अच्छे दिख रहे हैं। यह बहुत अजीब है....एक किरदार में कास्ट करने से मेरे लुक का क्या लेना-देना।"