मुझे रूल्स तोड़ने वालों से सख्त नफरत है: 2 बाइक सवारों के गलत यू-टर्न लेने पर अलाया
ऐक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा, "मुझे रूल्स तोड़ने वालों से सख्त नफरत है।" अलाया ने कहा, "2 और बाइक सवारों ने गलत यू-टर्न लिया, लापरवाही की हद है, इनमें न कोई ड्राइविंग सेंस है और न कॉमन सेंस।" बकौल ऐक्ट्रेस, इन लोगों की वजह से ऐक्सिडेंट होते हैं और इनका लाइसेंस रद्द होना चाहिए।