मुझे लगता है इस साल शादी हो जाएगी, किसी तरह कर लेंगे: अली से शादी को लेकर ऋचा चड्ढा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह और अभिनेता अली फज़ल इस साल शादी करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है शादी हो जाएगी इस साल...कर लेंगे किसी तरह से...हम शादी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं लेकिन हम कोविड-19 को लेकर चिंतित भी हैं।" गौरतलब है, अली और ऋचा ने साल 2019 में सगाई की थी।