मुझे लगता है कि दाऊद डर गया: दाऊद के इंटरव्यू वाली डायरी चोरी होने पर पत्रकार शीला भट्ट
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कई बार इंटरव्यू करने वालीं पत्रकार शीला भट्ट ने कहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी एक डायरी चोरी हो गई थी जिसमें उन्होंने दाऊद द्वारा किए गए खुलासों का ज़िक्र किया था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दाऊद डर गया कि ये कुछ भी लिख देगी और मेरा कंट्रोल नहीं रहेगा।"